धन को लेकर उथल-पुथल सभी के जीवन में बनी रहती है, आर्थिक स्थिति को लेकर किसी न किसी तरह से परेशानी जीवन पर असर डालने वाली होती है और हम सभी जानते हैं कि पैसा किसी के जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। आज के समय में हम ऐसी दुनिया में जहां हर चीज़ की कीमत है, और इसके बिना जीना भी बहुत मुश्किलों भरा रह सकता है। धन को लेकर सकारात्मक रूप से अच्छी स्थिति पाने की इच्छा महत्वपूर्ण है। लोग धन को कमाने के लिए लगातार कोशिशों में लगे रहते हैं लेकिन अपने हर संभव प्रयासों के बावजूद, कुछ लोग पैसों को जमा नहीं कर पाते हैं और खर्चों या किसी न किसी कर्ज की स्थिति में लगातार फंसे रहते हैं। ज्योतिष का उपयोग लोग हमेशा से करते आ रहे हैं और इस की मदद से जीवन के हर क्षेत्र में मुश्किलों से निजात भी पाते आ रहे हैं क्योंकि ज्योतिष जीवन में आने वाली हर तरह की परेशानियों से बचाव का मार्ग दिखाने में सक्षम है और खराब परिस्थितियों पर काबू पाने का तरीका भी बताता है। इस लेख में डॉ विनय बजरंगी जी उन बुनियादी ज्योतिषीय कारणों पर चर्चा कर रहे हैं जिसकी वजह से व्यक्ति को अपने जीवन में आर्थिक नुकसान झेलने पड़ सकते ह...